लखीमपुर खीरी में निघासन तहसील गेट स्थित तालाब की भूमि से अतिक्रमण हटाने का अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। सोमवार को ध्वस्त किए गए विश्रामालय की बाउंड्रीवॉल और इंटरलॉकिंग ईंटें भी हटाई गईं। अन्य निर्माण ध्वस्त किया गया। यह कार्रवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के आदेश के अनुपालन में की गई।