फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर गांव तालाब अभियान में लखीमपुर खीरी का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज

हर गांव तालाब अभियान में लखीमपुर खीरी का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हो गया है। इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड की टीम ने जनपद के तालाबों का भौतिक सत्यापन के बाद बुधवार को विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम और सीडीओ को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड का प्रशस्ति पत्र दिया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व सीडीओ अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में डीसी मनरेगा डॉ. सुशांत सिंह ने जल संरक्षण के लिए एक माह में सार्वधिक 1030 तालाबों का निर्माण कराया। तालाबों बनाने का काम 15 मई से 15 जून के बीच किया गया। सीडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि एक माह में सार्वाधिक तालाब बनाने का रिकॉर्ड के साथ ही मनरेगा मजदूरों के भी काम का दायरा बढ़ा। खीरी का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज होने पर डीएम और सीडीओ को खूब बधाइयां मिल रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें