लखीमपुर खीरी में जमीन की पैमाइश के नाम पर घूस लेने और बुजुर्ग को छह साल तक दौड़ाने का मामला सामने आया है। सदर तहसील के एक कानूनगो पर रिश्वत लेने के बाद भी जमीन की पैमाइश न करने का आरोप लगा है। पीड़ित बुजुर्ग ने सदर के भाजपा विधायक योगेश वर्मा से शिकायत की। इस पर विधायक स्कूटी से पीड़ित के साथ सदर एसडीएम के पास पहुंचे और नाराजगी जताई। उन्होंने एसडीएम से रकम वापस दिलाने को कहा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।