सीआईएससीई (काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस) ने बृहस्पतिवार को आईसीएसई 10वीं और आईएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। लखीमपुर खीरी जिले में इस बार छात्राओं को पछाड़ते हुए छात्रों ने बाजी मारी। कक्षा 12 में पलिया स्थित गुरुकुल एकेडमी के छात्र रचित अग्रवाल ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान पाया है। टॉपरों की सूची में पहला स्थान मिलने की जानकारी होते ही रचित के परिजन गदगद हो गए। वहीं कक्षा 10 में लखनऊ पब्लिक स्कूल के विशेष वाजपेई ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।