फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में छात्राओं ने किया महिला थाने का भ्रमण, जाना पुलिस के कामकाज का तरीका

लखीमपुर खीरी के महेवागंज स्थित नवभारत पब्लिक इंटर कॉलेज की छात्राएं शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत महिला थाने के भ्रमण पर पहुंचीं। यहां थाना प्रभारी शिल्पी शुक्ला के साथ ही महिला आरक्षी सारिका चौहान ने छात्राओं को पुलिसिंग की बारीकियां बताई। महिला थानाध्यक्ष ने छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देने के साथ महिला अपराधों के प्रति सजग रहने को लेकर जागरूक किया। कार्यक्रम में विद्यालय की 45 छात्राओं ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें