लखीमपुर खीरी में दस मार्च को हुए अमोघ उर्फ देव सेठ की हत्या के मामले में परिजनों ने सोमवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल से मिलकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर व 14- ए की कार्रवाई करने की मांग की। डीएम ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही पीड़ितों को न्याय दिया जाएगा। बताते चलें कि 10 मार्च की रात करीब 8:00 बजे अर्जुन पुरवा निवासी भारत सेठ के बेटे देव सेठ की मिश्राना पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने दो दिन बाद घटना के मुख्य आरोपी अनमोल पुरी समेत तीन अभियुक्तों को जेल भेजा था, जबकि अभी अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं।