लखीमपुर खीरी के गोला में लखीमपुर मार्ग पर मंगलवार की सुबह हाईडिल के सामने रखा ट्रांसफॉर्मर अचानक धूं धूं कर जलने लगा। लपटें उठता देख आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। ट्रांसफॉर्मर की आग बुझाने के बाद मोबाइल ट्रांसफॉर्मर मंगाया गया। इसके बाद एक डेढ़ घंटे के बाद बिजली सप्लाई चालू हुई। आग लगने के दौरान गनीमत रही कि अन्य कोई हादसा नहीं हुआ।