फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गूगल मैप ने फिर दिखाया गलत रास्ता, गांव की संकरी गली में जाकर फंसा ट्रक

गूगल मैप ने एक बार फिर धोखा दिया। लखीमपुर खीरी में बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे ट्रक चालक संतोष सिंह गुजरात से ट्रक में माल भरकर बहराइच जा रहे थे। जैसे ही वह मैगलगंज टोल प्लाजा क्रॉस करके लखीमपुर होते हुए बहराइच जाना के लिए आगे बढ़े। गूगल मैप ने 500 मीटर पहले हैरमखेड़ा गांव जाने वाले रास्ते की ओर जाने को बता दिया। संतोष सिंह ने ट्रक उसी रास्ते पर मोड़ दिया और चलते रहे। कुछ देर बाद गांव के अंदर संकरी गलियों में पहुंचते ही आगे रास्ता नहीं दिखा तो संतोष सिंह ने ट्रक रोक दिया। अब ट्रक आगे पीछे भी नहीं हो पा रहा है। ट्रक को निकालने के लिए क्रेन मंगाई गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें