फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखीमपुर खीरी में वन प्रभाग का लिपिक 12 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी में एंटी करप्शन टीम ने दुधवा बफर जोन/नॉर्थ खीरी वन प्रभाग के एक कनिष्ठ लिपिक को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंगलवार को शहर के विलोबी हॉल के सामने बने गड्ढा मार्केट में की गई। गिरफ्तार किए गए कनिष्ठ लिपिक का नाम विक्रांत नेगी है। वह दुधवा बफर जोन/नॉर्थ खीरी वन प्रभाग में तैनात था। टीम ने उसे घूस लेते हुए दबोच लिया। एंटी करप्शन टीम ने लिपिक के पास से घूस के रुपये भी बरामद किए हैं। टीम लिपिक को लेकर कोतवाली पहुंची।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें