फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: विद्युत कर्मी की मौत, परिजनों ने अधीक्षण अभियंता पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, हंगामा

लखीमपुर खीरी के गढ़ी पावर हाउस पर तैनात विद्युत टीजीटू कर्मचारी रामगोपाल राणा (45 वर्ष) की मौत हो गई। परिजनों ने अधीक्षण अभियंता की प्रताड़ना से मौत होने का आरोप लगाया और शव लेकर कोतवाली पहुंच गए। देखते देखते बड़ी संख्या में विद्युत कर्मचारी भी पहुंच गए। उन्होंने अधीक्षण अभियंता के खिलाफ नारेबाजी कर गिरफ्तारी की मांग की। मृतक के परिजनों ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी। मृतक के बहनोई महादेव ने बताया कि अधीक्षण अभियंता ब्रह्मपाल कर्मचारियों को काफी परेशान करते हैं। शुक्रवार को उन्होंने देर रात तक बंद कमरे में बैठक कर रामगोपाल राणा को डांटा। देर रात वो घर पहुंचे और पूरी रात सो नहीं सके। सुबह तड़के पांच बजे उनकी हालत बिगड़ी। जिला अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें