फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में तेज हवा के साथ जोरदार बारिश, केले की फसल को नुकसान, गन्ने को फायदा

लखीमपुर खीरी में पिछले कई दिनों से हो रही उमस और भीषण गर्मी पर बारिश ने ब्रेक लगा दिया है। सोमवार सुबह तकरीबन पांच बजे से जिले में कहीं जोरदार तो कहीं रिमझिम बारिश शुरू हुई, जो सात बजे तक जारी रही। तेज हवा के साथ हुई बारिश से जहां एक ओर भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं गन्ने की फसल को फायदा पहुंचा है। धान की पौध भी अधिकतर जगहों पर तैयार है। ऐसे में बारिश होने से अब धान की रोपाई में तेजी आएगी। हालांकि बारिश और हवा से केले की फसल का काफी नुकसान हुआ है। केले के पेड़ गिर गए हैं। मौसम में बदलाव को लेकर पिछले कई दिनों से आईएमडी पूर्वानुमान कर रहा था, लेकिन गर्मी से निजात नहीं मिल पा रही थी। रविवार शाम से ही मौसम में हल्का बदलाव हो गया था और हवा चलने लगी। धौरहरा क्षेत्र में देर रात से आंधी के साथ हुई बारिश ने जहां गर्मी से राहत दिलाई है। वहीं गन्ना किसानों को काफी लाभ हुआ है। जबकि आंधी में ज्यादातर केले की फसल गिरने से किसानों का भारी नुकसान भी हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें