लखीमपुर खीरी में नए सत्र के पहले दिन स्कूलों में पहुंचे बच्चों का स्वागत हुआ। सरकारी और कॉन्वेंट स्कूलों में मंगलवार को नए सत्र पर स्कूल खुल गए। जब बच्चे स्कूलों में पहुंचे तो शिक्षिकाओं ने बच्चों के माथे पर टीका लगाकर फूल बरसाकर स्वागत किया। इस दौरान बच्चों को गुब्बारे, टॉफियां आदि भी वितरित की गईं। प्राथमिक विद्यालय सदर व महाराजनगर प्राथमिक विद्यालय समेत शहर के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में बड़ी संख्या में स्कूल पहुंचे।