लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र में सोमवार को तेज हवा की वजह से केले की फसल गिरने से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। वहीं धान की बालियों का फूल झड़ने से फसल प्रभावित हो रही है। धौरहरा क्षेत्र में रविवार रात से तेज धूल भरी हवा चलने की वजह से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। धान के जिन खेतों में बालियां फूल पर है वह तेज़ हवा से खराब हो रही है। इसके अलावा केला की फसल के लिए तेज हवा काफी नुकसान पहुंचा रही है। फलों से लदे केले के पौधे तेज हवा से गिर गए हैं। लौखनियां निवासी किसान अखिलेश वर्मा ने बताया कि उनकी केले की फसल कटने वाली थी, तेज हवा ने काफी पौधे गिरा दिए जिससे भारी नुकसान हुआ है। धौरहरा के किसान कुंवर सेन ने बताया कि धान की बालियां निकल चुकी है जिसमें फूल भरा हुआ है, अब तेज हवा की वजह से वह फूल झड़ रहा है जिससे उपज काफी प्रभावित होगी।