फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा पर आंबेडकर के अपमान का आरोप, लखीमपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

लखीमपुर खीरी में समाजवादी पार्टी पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के अपमान का आरोप लगाते हुए भाजपा ने बुधवार को आंबेडकर पार्क में प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में काली पट्टी बांधकर धरना दिया गया और नारेबाजी की। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि सपाइयों ने बाबा साहब के चित्र पर विवादित पोस्टर लगाकर अपमानित किया, जिसकी खबर फैलते ही लोगों में रोष फैल गया। बाबा साहब आंबेडकर के प्रति सपा का यह रवैया प्रदर्शित करता है कि उन्हें बाबा साहब के योगदान से कोई मतलब नहीं। महामंत्री आशू मिश्रा ने भी कहा कि बाबा साहब के अपमान को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें