लखीमपुर खीरी के फरधान क्षेत्र के मनिकापुर गांव से दस वर्षीय शिवा बुधवार शाम से लापता है। वह बकरी चराने गया था। परिजनों का आरोप है कि नींबू तोड़ने पर एक व्यक्ति ने उसकी पिटाई की थी। इसके बाद से बालक नहीं मिला। पुलिस ने बुधवार को तहरीर ली, पर छानबीन बृहस्पतिवार को शुरू की। इससे नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।