फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: कलक्ट्रेट परिसर से निकाली गई तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

Tue, 11 Aug 2026 03:27 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। डीएम अंजनी कुमार सिंह, विधायक योगेश वर्मा, विधायक विनोद शंकर अवस्थी, सीडीओ अभिषेक कुमार सिंह, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम चालु वराजु आर, बीएसए प्रवीण तिवारी, डीआईओएस विनोद मिश्रा और ईओ संजय कुमार समेत तमाम अधिकारी-कर्मचारी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा में एनसीसी कैडेट्स, इंटर कॉलेजों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अन्य लोगों ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए, जिससे शहर की सड़कें देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आईं। 

कलक्ट्रेट से शुरू हुई यात्रा डीसी रोड होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरकर मेन रोड पहुंची और शहीद नसीरुद्दीन मेमोरियल मैदान (विलोबी मैदान) पहुंचकर समाप्त हुई। यहां छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों में राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें