फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: प्रेम प्रसंग में युवक ने वीडियो बनाने के बाद दी जान, कहा- सब मेरी गलती है

Wed, 27 May 2026 11:18 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी के सिंगाही क्षेत्र के एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने के बाद आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान 20 वर्षीय इरफान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले इरफान ने करीब एक मिनट 44 सेकेंड का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। वीडियो में उसने एक युवती का नाम लेते हुए अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराने की बात कही है।

परिजनों के अनुसार इरफान का एक विवाहित युवती रचना से पिछले करीब एक वर्ष से प्रेम संबंध था। दोनों की मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। बताया गया कि युवती के पति को संबंधों की जानकारी होने पर फरवरी 2026 में सिंगाही थाने में इरफान, उसके पिता और भाई के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

परिवार का आरोप है कि पिछले छह-सात महीनों से दोनों साथ रह रहे थे। इरफान के भाई का इलाज लखनऊ में चल रहा था, जहां इरफान और युवती भी मौजूद थे। दो दिन पहले युवती अपने पति के पास लौट गई, जिसके बाद इरफान मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। इसी तनाव में उसने यह कदम उठा लिया।

मृतक की मां ने बताया कि बेटे की मौत से परिवार टूट गया है और मामले में कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने युवती के गर्भवती होने का भी दावा किया है। हालांकि पुलिस ने इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

इरफान पेशे से वाहन चालक था। उसके पिता नईम मजदूरी करते हैं। परिवार में तीन भाई और दो बहनें हैं। परिजनों के मुताबिक इरफान की शादी भी हो चुकी थी और उसकी पत्नी मायके में रहती है। मामले में थाना प्रभारी दिलीप चौबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सोशल मीडिया वीडियो और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें