फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: पिस्टल के साथ युवक और उसका साथी गिरफ्तार, अवैध असलहा सप्लाई करने वालों से जुड़े तार

Sat, 02 May 2026 05:44 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद में पिछले महीने अवैध असलहा सप्लाई और अंतरराष्ट्रीय जुआ खिलाने के मामले में पकड़े गए आरोपियों के बाद से पुलिस ने ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद अब तक 12 से अधिक अवैध तमंचा बरामद करते हुए आरोपियों को जेल भेजा गया है। शुक्रवार शाम पुलिस ने एक और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उनके पास से अवैध पिस्टल बरामद किया गया है।

एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने शहर में अवैध तमंचा रखने और बेचने वालों पर लगाम लगाने के निर्देश दिए तो कोतवाली पुलिस की कई टीमें इस कार्य में संलिप्त आरोपियों की तलाश में जुट गईं। इसमें कोतवाली की क्राइम ब्रांच के साथ स्वाट टीम और चौकी की पुलिस टीम को शामिल किया गया। बीते दिनों हुए खुलासे के बाद आरोपियों से हुई पूछताछ और उनकी निशानदेही पर पुलिस ने कई आरोपियों को अवैध तमंचा और पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया।

शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची थी जहां पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इस दौरान उसके एक साथी ने पुलिस कार्य में बाधा डाली तो पुलिस उसे भी हिरासत में लेकर थाने आई। पुलिस ने दोनों से पूछताछ करते हुए उनका चालान किया। पकड़े गए आरोपियों में राजा के पास से 32 बोर की पिस्टल बरामद हुई। सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में राहुल को गिरफ्तार किया गया है। 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें