लखीमपुर खीरी के रानियाबेहड़ में मंगलवार को पढ़ुआ थाना क्षेत्र के परमोधापुर गांव के पास एक डीसीएम हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। हादसे में डीसीएम चालक की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
हादसा मंगलवार सुबह करीब 09 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डीसीएम परमोधापुर गांव निवासी एक किसान के खेत में केला भरने जा रही थी। रास्ते के ऊपर हाइटेंशन लाइन का तार झूल रहा था, जो डीसीएम के ऊपर छत में छू गया जिसे हटाने के लिए चालक डीसीएम के ऊपर चढ़ा था। तभी वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान 40 वर्षीय मेड़ाई उर्फ वारिश निवासी ऊंच गांव के रूप में हुई है। सूचना पर पढ़ुआ थानाध्यक्ष मोहित पुंडीर एसआई जुबैर अहमद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करते हुए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।