फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: वन विभाग के पिंजड़े में कैद हुआ एक और तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Sat, 15 Aug 2026 12:28 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी के उत्तर निघासन रेंज की बैरिया बीट के अंतर्गत बाबागंज गांव में वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में शनिवार सुबह एक तेंदुआ कैद हो गया। तेंदुआ पकड़े जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम तेंदुए को ले गई। 

बाबागंज गांव में पिछले कुछ समय से तेंदुए की गतिविधियां देखे जाने के बाद वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। शनिवार को तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित कब्जे में ले लिया।

रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़ा गया तेंदुआ छह माह में क्षेत्र से पकड़ा गया 14वां तेंदुआ है। तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देश के अनुसार उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा।

तेंदुआ पकड़े जाने के बाद बाबागंज और आसपास के गांवों में दहशत में रह रहे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और तेंदुआ दिखाई देने पर उसके पास न जाने की अपील की है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें