कुशीनगर के चौरा खास थाना क्षेत्र के कस्तूरबा गांव निवासी इब्राहिम मंसूरी (30) की मारपीट में सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। वह चाचा के बुलावे पर चचेरे भाई की ससुराल गया था, जहां आपसी विवाद के दौरान मारपीट हुई। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।