दुदही विकास खंड के बरवा बभनौली गांव के बारी टोला में आठ वर्ष पूर्व सौभाग्य योजना के तहत बिजली व्यवस्था शुरू की गई थी। गांव में 100 से अधिक पोल और 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया था। ग्रामीणों को एक दिन के लिए बिजली आपूर्ति दी गई, लेकिन उसके बाद से बिजली बंद कर दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि योजना के तहत 50 से अधिक परिवारों ने विधिवत कनेक्शन लिया था, लेकिन एक प्रभावशाली व्यक्ति के दबाव में आपूर्ति रोक दी गई। तब से लोग अंधेरे में जीवन यापन कर रहे हैं।