सड़क हादसों पर रोक और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए यातायात पुलिस ने कमर कस ली है। शहर समेत जिले में ई-रिक्शा और ऑटो चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जगह-जगह कैंप लगाए जा रहे हैं। पुलिस ने साफ किया है कि 15 दिन तक सिर्फ समझाया जाएगा, उसके बाद नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। बृस्पतिवार को यातायात पुलिस की तरफ से शहर के जूनियर हाईस्कूल परिसर में जागरूकता कार्यक्रम ई-रिक्शा और ऑटो चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर उसका शतप्रतिशत पालन करने के लिए प्रेरित किया।