अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र सोनबरसा गांव के एक पोखरे में सोमवार की सुबह एक शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर कब्जे में लेकर पहचान कराने में जुट गई। उसकी पहचान थाना क्षेत्र के गांव खोठ्ठा निवासी अंकित प्रजापति (20) के रूप में हुई। कल से ही युवक घर से लापता था।