फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई में छह दिवसीय रोजगार मेला

जय नारायण पांडेय Updated Sun, 05 Jul 2026 09:55 AM IST

- राजकीय आईटीआई में छह दिवसीय रोजगार मेला 411 युवाओं को मिला रोजगार पडरौना। शहर के छावनी स्थित राजकीय आईटीआई सभागार में आयोजित छह दिवसी रोजगार मेला के अंतिम दिन शनिवार को 46 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार मिला। नियुक्त पत्र पाकर युवाओं के चेहरे खिल उठे। बीते छह दिनों में कुल 411 युवओं को रोजगार मिला है। राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य आलोक कुमार मौर्या ने बताया कि आईटीआई सभागार में आयोजित रोजगार मेला में छह निजी कंपनियों के भर्ती अधिकारी शामिल हुए। उन्होंने साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया। रोजगार मेला के अंतिम दिन कुल 62 अभ्यर्थियों ने रोजगार के लिए आवेदन किया, जिसमें से लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से 46 अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया। बीते छह दिनों तक आयोजित इस रोजगार मेला में 411 अभ्यर्थियों को अलग-अलग निजी कंपनियों में रोजगार मिला है। इस दौरान रोजगार मेला प्रभारी मुकुल कुमार, रंजीत कुमार, अभिषेक सिंह, समरबहादुर पाल, धनंजय यादव, नीरज पटेल, सौरभ उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें