कुशीनगर के पडरौना तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लगभग 122 शिकायतें आई थीं, जिनमें 8 को मौके पर ही निस्तारित करवाया। इनमें जमीनी विवाद के मामले अधिक थे। उन्होंने निर्देशित किया कि अधिकारी मौके पर ही फरियादिओं की शिकायतों के निस्तारण का प्रयास करें। इसका फायदा होगा कि फरियादियों को दौड़ना और समाधान दिवस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दिक्कत परेशानी होने पर अधिकारी सीधे संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान एसपी संतोष मिश्रा भी मौजूद रहे।