शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निस्तारण के उद्देश्य से तहसील हाटा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सहित जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने आमजन की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 67 प्रकरण प्राप्त हुए। इनमें से 08 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष 59 प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।