कुशीनगर जिले में डग्गामार बसों के खिलाफ रोडवेज कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। सड़क पर जुलूस निकाल डग्गामार बस के संचालन को बंद कराने की मांग की। कर्मचारियों का आरोप है कि जबरन रोडवेज के सामने बस खड़ा कर सवारी भरते हैं, विरोध करने पर विवाद करते हैं।