फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की घटना का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

जय नारायण पांडेय Updated Thu, 09 Jul 2026 10:23 AM IST

लूट की घटना का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, चार गिरफ्तार कुशीनगर पुलिस ने चौराखास थाना क्षेत्र में कलेक्शन एजेंट से हुई डेढ़ लाख रुपये की लूट का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट की रकम, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल दो बाइक बरामद की है। बीते छह जुलाई की शाम बाढ़ू चौराहे के पास कलेक्शन एजेंट से मारपीट कर डेढ़ लाख रुपये और मोबाइल लूट लिया गया था। मामले में चौराखास पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें