गोरखपुर के सांसद रविकिशन ने कुशीनगर दौरे के दौरान कहा कि 'महाराज जी' ने अपनी निधि से स्कूल के लिए धन उपलब्ध कराया है, जहां बेटियां और बेटे दोनों शिक्षा प्राप्त करेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी माफिया ने स्कूल की जमीन पर कब्जा करने या छेड़छाड़ की कोशिश की तो उसे अगले चौराहे पर नई बंदूक से लैस उत्तर प्रदेश पुलिस मिलेगी।