फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज का बिल माफ कराने को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Rohit Singh Updated Tue, 07 Jul 2026 05:53 PM IST

भारतीय जनता पार्टी के प्रांतीय परिषद सदस्य धर्मनाथ खरवार के नेतृत्व में मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। आर्थिक रूप से कमजोर मरीज का शेष चिकित्सीय बिल माफ कराने तथा अस्पताल प्रबंधन के अभद्र व्यवहार की जांच कर कार्रवाई की मांग किया गया। धर्मनाथ खरवार ने बताया कि थाना कोठीभार ग्राम सोनबरसा निवासी अंगिरा का इलाज एक अस्पताल में चल रहा है। परिजनों का कहना है कि इलाज के दौरान वे अपनी सामर्थ्य से अधिक प्रयास करते हुए करीब ढाई से तीन लाख रुपये का भुगतान पहले ही कर चुके हैं। इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन द्वारा अतिरिक्त राशि जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें