विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर बृहस्पतिवार को अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसमें अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने जेल में बंद निर्दोश अल्पसंख्यक नेता और युवाओं को रिहा करने समेत 10 सूत्री ज्ञापन राज्यपाल को संबोधित डीएम को सौंपा। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे परवेज आलम ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। इससे समाज के लोग आहत हैं। इस तरह का व्यवहार देश के विकास के लिए ठीक नही है।