कुशीनगर के जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की सब्सिडी जारी कराने के नाम पर रिश्वत लेते कनिष्ठ सहायक को एंटी करप्शन गोरखपुर की ट्रैप टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।