कुशीनगर बुद्ध मंदिर मार्ग स्थित मांथा कुंवर मंदिर के सामने रविवार को हम सफर ई -रिक्शा समिति कसया ने चालकों के साथ हो रहे अमर्यादित व्यवहार के खिलाफ रोड शो प्रारंभ किया गया। ई -रिक्शा चालकों की मांग है कि नगर में खड़ा करने के लिए स्टैंड स्थल चिह्नित किया जाए, पर्ची व्यवस्था बंद करें व मनमर्जी तरीके से पुलिस की तरफ से चालान नहीं होना चाहिए। उन्होंने ई- रिक्शा चालकों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा की। मांगें पूरी नहीं होने पर हड़ताल, अनशन व आंदोलन की चेतावनी दिया है। इसका जिम्मेदार स्वंय प्रशासन होगा।