सुकरौली में हाईवे किनारे नगर पंचायत की ओर से फेके गए कूड़े में आग लगाने के बाद हाईवे पर चारों तरफ धुआं फैल गया है। इस धुएं से हाईवे पर चलने वाले राहगीर मुश्किल में आ रहे हैं कभी भी कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। धुएं के कारण करीब 100 मीटर तक कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। हाईवे पर तेज गिरफ्तार गाड़ियां चलती हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इसके अलावा क्षेत्र में भारी प्रदूषण फैल रहा है जिससे लोगों के बीमार होने के भी आशंका है। जबकि कूड़े के निस्तारण के लिए नगर पंचायत की ओर से समुचित व्यवस्था करने का नियम है।