प्रदेश की चीनी मिल के कर्मचारियों और विभिन्न संस्थानों के ईपीएस-95 पेंशनरों का महा सम्मेलन 1 जून को शिव दुलारी देवी दल डपट शाही महिला विद्यालय अहिरौली कुसमही रामकोला में आयोजित किया गया है।जिसमें ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राऊत मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र से पधारेंगे। चीनी मिल के श्रमिक नेता चंद्रिका प्रसाद शर्मा ने बताया की यह समिति पिछले 7 वर्षों से देश के 78 लाख पेंशनरों की न्यूनतम पेंशन 1000 से बढ़कर 7,500/- महीना, महंगाई भत्ता तथा पति-पत्नी को मुफ्त चिकित्सा सुविधा दिए जाने की मांग को लेकर देश भर में आंदोलन कर रही है।