भाजपा ने सिद्धार्थनगर में दूसरी बार दुर्गेश राय को जिलाध्यक्ष बनाया है। भाजपा के इस फैसले से कुछ कार्यकताओं में नाराजगी बताई जा रही है। जिलाध्यक्ष घोषणा कार्यक्रम में कुछ कार्यकर्ताओं का विरोध साफ देखने को मिला। विरोध के चलते इन्हें मीटिंग हाल में प्रवेश पर रोक लगी दी गई थी। इस दौरान मौके पर मौजूद रमकोला के इंस्पेक्टर से कार्यकर्ताओं की बहस भी होने लगी। बताया जा रहा है कि मीटिंग हाल के अंदर प्रवेश करने पर पुलिस की तरफ से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की शिनाख्त करवाई जा रही थी। इस बात को लेकर भी इनके अंदर नाराजगी आ गई थी। जिलाध्यक्ष घोषणा कार्यक्रम के लिए दयाशंकर सिंह मुख्य अतिथि बनाए गए हैं और वो भी मौके पर मौजूद थे।