देश के लिए खेलते हुए क्रिकेट की 22गज की पट्टी पर लव ने अपनी फिरकी गेंदबाजी से बल्लेबाजों का खूब लय बिगाड़ा।भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया और जीत दिलाई लेकिन अब वह खुद संघर्ष की पिच पर अकेले हो गए हैं। दिव्यांग क्रिकेटर लव को सुनने वाला कोई नहीं हैं। ऐसे में उसकी आर्थिक लय भी बिगड़ती जा रही है। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग जन दिवस पर जब लव से बातचीत किया गया तो उन्होंने अब जनप्रतिनिधियों के इतर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर पर उम्मीद जताई। इसपर तुरंत एक्शन में आए जिलाधिकारी ने उक्त खिलाड़ी से मुलाकात कर जल्द शासन द्वारा त्वरित मदद दिलाने की बात कही।