फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत संविदा मजदूर संघ की तरफ से दिया गया धरना

विद्युत संविदा मजदूर संघ की तरफ से कार्यबहिष्कार कर बुधवार को पडरौना विद्युत केंद्र परिसर में धरना दिया। धरने पर बैठे संविदा कर्मियों ने बकाया मानदेय दिलाने की मांग करते हुए चेताया कि यदि शीघ्र उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। संघ के अध्यक्ष जिलाध्यक्ष अशोक राय ने कहा कि जिले के विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदा बिजली कर्मियों का बीते मार्च माह का मानदेय नहीं मिला है। इसके चलते परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि उनका मानदेय मिलने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। उन्होंने चेताया कि यदि इसके बाद भी बकाया मानदेय नहीं मिलता है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान अनिल श्रीवास्तव, जिला संगठन मंत्री संजय दूबे, धनंजय मिश्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें