शहर के एक होटल में मंगलवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से स्व. हरीश चंद्र अग्रवाल की पुण्यतिथि प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई। शहर के व्यापारियों ने उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। संगठन के प्रदेश मंत्री/जिलाध्यक्ष सचिन चौरसिया ने कहा कि 26 मई 1979 को बिक्रीकर के सर्वे छापे के खिलाफ चल रहे आंदोलन के दौरान अमीनाबाद लखनऊ के व्यापारी हरिश्चंद्र अग्रवाल को पुलिस ने अमीनाबाद थाने के सामने गोली मारी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। स्वर्गीय हरिश्चंद्र की इस कुर्बानी को देश का व्यापारी समाज कभी भुलेगा। वे व्यापारी समाज के प्रेरणा के स्रोत हैं।