फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची के मौत के बाद जागे जिम्मेदार, हटाया अतिक्रमण

बीते रविवार को सपहा चौराहा पर सड़क हादसे में मासूम बालिका सोनम (15) की मौत के बाद जागे जिम्मेदारों ने मंगलवार को सपहा चौराहा से अतिक्रमण हटाया। मंगलवार को कसया तहसील क्षेत्र के सपहा चौराहा पर इस दौरान एसडीएम कसया डॉ संतराज सिंह बघेल, तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह, थानाध्यक्ष कसया अभिनव ने संयुक्त टीम के साथ पहुंचकर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। चौराहा पर जेसीबी की सहायता से सड़क के दोनों पटरियों और पीडब्ल्यूडी की सरकारी भूमि से टिन शेड, गुमटी, पोस्टर समेत ठेला हटाए गए और पुनः अतिक्रमण करने पर विधिक कार्रवाई की चेतवानी दी। इस दौरान एसडीएम कसया और तहसीलदार ने कड़े रुख में पुनः अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई और जुर्माना का चेतावनी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें