उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का प्रस्तावित कार्यक्रम 7 फरवरी को कुशीनगर जिले में प्रस्तावित है। इसे लेकर बुधवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में तथा पुलिस अधीक्षक केशव कुमार की उपस्थिति में एक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।