फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर मिला महिला का शव

मंझनपुर। कोर्रो रोड स्थित त्रिपाठी चौराहा के पास बृहस्पतिवार को एक महिला का शव कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। मृतका की पहचान शिवानी (24) पत्नी रवि सिंह के रूप में हुई है। वह मूलरूप से इटावा जिले की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि शिवानी की शादी करीब पांच माह पहले रवि कुमार से हुई थी। रवि कुमार वर्ष 2021 बैच का सिपाही बताया जा रहा है और वर्तमान में कौशाम्बी पुलिस लाइन में तैनात है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें