कल्याणपुर कोखराज थाना क्षेत्र के अंदावा गांव में रविवार रात चोरों ने घर के दरवाजे की कुंडी व ताला तोड़कर कमरे में रखी आलमारी से नगदी व जेवरात उठा ले गए। मोहम्मद अहमद उर्फ गुड्डू पुत्र अब्दुल मुहीद प्रयागराज में रहकर टाइल्स लगाने का काम करता है। घर में उसकी पत्नी और बच्चे रहते हैं। कुछ दिन पहले उसके बच्चों की तबीयत खराब हो गई तो वह घर आए और 15 अक्तूबर पत्नी कमर फातिमा और मोहम्मद दरहम व मोहम्मद जरहम दोनों बच्चों को साथ में लेकर प्रयागराज चला आया और वहीं इलाज कराने लगा। घर में ताला बंद था। सोमवार की सुबह उसे पड़ोसियों से पता चला की उसके घर के दरवाजे में लगी कुंडी और ताला टूटा हुआ पड़ा है।