कोखराज थाना क्षेत्र के राला गांव मंगलवार की देर शाम एक लकड़बग्घा दिखा जिसको देखकर ग्रामीण डर गए और बाहर निकलना बंद कर दिए। बुधवार की सुबह वही लकड़बग्घा फिर ग्रामीणों को दिखाई दिया तो इकठ्ठा हुए ग्रामीणों ने लाठी डंडा लेकर उसको खदेड़ना सुरु किया। पहले तकीपुर, फिर राला और आखिर में मलाक भायल गांव पहुंचा जहां दहशत में रहे ग्रामीणों ने लाठी डंडे से पीटकर मार डाला। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इस सम्बंध में कोखराज थाना प्रभारी इंद्रदेव ने बताया कि मामला वन विभाग के अधिकारियों ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दिया है। मुक़दमा दर्ज कर, जांच कर कार्यवाही की जा रही है l