फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अवैध शराब बिक्री पर फूटा महिलाओं का आक्रोश, बाईपास पर लगाया जाम

कासगंज के सदर कोतवाली के गांव नगला थान में बेची जा रही अवैध शराब को लेकर महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साई महिलाओं ने नगला थान के पास बाइपास मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगने के बाद वाहनों की दोनों ओर कतार लग गई। महिलाओं का आरोप है कि गांव में कुछ लोग अवैध शराब काफी समय से बेच रहे हैं। अवैध शराब की बिक्री से गांव का माहौल बिगड़ रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी अवैध शराब की बिक्री पर पुलिस व आबाकारी विभाग ने रोक नहीं लगाई है। महिलाओं के जाम लगाने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस महिलाओं को समझाकर जाम खुलवाने के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें