फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कासगंज में क्यों घेरा सीएचओ ने सीएमओ कार्यालय? जानिए पूरा मामला

कासगंज। जिले में तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) ने लंबित मानदेय और विभिन्न मदों के भुगतान के लिए बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का घेराव किया। ज्ञापन पत्र सौंपकर जल्द भुगतान कराने की मांग की है। सीएचओ का कहना है कि जुलाई 2026 का मानदेय नहीं मिला है। भुगतान के संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। सीएचओ की ओर से दिए पत्र में कहा गया है कि लंबित भुगतान के कारण उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पत्र में 14 अगस्त 2024 से 21 अगस्त 2024 तक के लंबित भुगतान को जल्द जारी कराने की मांग की गई है। इसके अलावा दिसंबर 2024 में हुई एमएनएस ट्रेनिंग के लंबित भुगतान को भी जारी करने को कहा गया है। सीएचओ ने वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 के लंबित भुगतानों के साथ वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के टीए-डीए, कम्युनिकेशन और एचपीडी से संबंधित भुगतान भी कराने की मांग की है। सीएचओ ने बताया कि मानदेय और अन्य देयकों के भुगतान में लगातार देरी होने से कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से लंबित भुगतानों का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें