फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सोरों जी पहुंचे जल संसाधन एवं सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जानें क्या कहा

कासगंज के सोरों जी में जल संसाधन एवं सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि तीर्थ नगरी में गोरहा नहर से पानी की आपूर्ति के लिए पाइप लाइन योजना पर काम किया जाएगा। धीमे धीमे पक्की व्यस्था बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बाढ़ रोधी और कटान रोधी योजनाएं संचालित हैं। जिले में भी कटान रोधी योजना संचालित हैं, जिनका वह निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि सीएम का कहना है कि सभी तीर्थ स्थलों पर पानी की आपूर्ति अच्छी और साफ हो। उन्होंने भगवान बाराह के मंदिर में पूजा की और धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया। नगर पालिका चेयरमैन रामेश्वर दयाल महेरे ने मंत्री का स्वागत किया। उन्हें भगवान बारह की प्रतिमा भेंट की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें