फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कासगंज में लहरा सहित पटियाली के कई ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचा पानी

अरुन पाराशर Updated Tue, 05 Aug 2025 12:08 AM IST

कासगंज में गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। गंगा के बैराजों से पानी का दबाव बढ़ने के साथ प्रवाह बढ़ा दिया गया है। प्रवाह अब जिले के तटीय इलाके के गांव में फैलने लगा है। कई मार्ग पानी से अवरुद्ध हो गए हैं। इससे ग्रामीणों को दिक्कत हो रही हैं और वे नाव और मोटरबोट से आवागमन करने को मजबूर हैं। सोमवार को बिजनौर के मध्यगंगा बैराज और नरौरा के चौधरी चरण सिंह बैराज से पानी का प्रवाह पिछले 24 घंटों में बढ़ गया। बिजनौर बैराज का प्रवाह करीब 12 हजार क्यूसेक बढ़ गया। वहीं, नरौरा बैराज से तीन हजार क्यूसेक पानी का प्रवाह बढ़ गया। हालांकि रविवार को बढ़े हुए पानी के असर से ही गंगा के तटीय इलाकों में पानी खादर की सीमा पार करते हुए तटीय गांव तक पहुंचने लगा है। सोरोंजी के लहरा गंगाघाट से फैलता हुआ पानी अब लहरा गांव की आबादी के पास जा पहुंचा है। ग्रामीणों के मकानों की दीवारों से बाढ़ का पानी सटकर चल रहा है। उढ़ेर व दतलाना बांध की ओर भी पानी का फैलाव बढ़ता जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें