फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पेट्रोल पंप कर्मी से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

अरुन पाराशर Updated Fri, 24 Oct 2025 09:52 PM IST

कासगंज के गंजडुंडवारा क्षेत्र में बुधवार की रात एटा रोड पर गांव नगला चंदन के पास पेट्राेल पंप कर्मी के साथ हुई लूट का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दो आरोपी को बृहस्पतिवार की रात अल्लेहपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास ढाई हजार रुपये, तमंचा और बाइक बरामद की है। जनपद मैनपुरी थाना कुरावली के गांव जुखरपुर निवासी अनिल कुमार एटा रोड पर गांव नगला चंदन स्थित पेट्रोल पंप पर तैनात हैं। बुधवार की रात 9:30 बजे बाइक पर सवार तीन लोग तमंचे का भय दिखाकर उनसे 11,427 रुपये की नकदी लूट ले गए थे । मामले में गंजडुंडवारा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले में पुलिस कर्मियों ने नितिन उर्फ कालू निवासी अल्लेहपुर गंजडुंडवारा और गोविंद निवासी देवकली थाना सुन्नगढ़ी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से पुलिस ने 2500 रुपये, एक तमंचा 12 बोर और एक बाइक बरामद की है। एएसपी सुशील कुमार ने बताया कि पेट्रोल पंप कर्मी से हुई लूट के दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। एक आरोपी नितिन का आपराधिक इतिहास है। उस पर नाै मुकदमे दर्ज हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें